News Addaa WhatsApp Group

MLA Vivekanand Pandey Khadda: 26 वर्षों बाद खड्डा नगर निवासी विवेकानंद पाण्डेय बनें विधायक

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 11, 2022  |  6:19 PM

2,989 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
MLA Vivekanand Pandey Khadda: 26 वर्षों बाद खड्डा नगर निवासी विवेकानंद पाण्डेय बनें विधायक
  • अपने राजनैतिक पारी के प्रथम चुनाव में मिली विवेकानंद पाण्डेय को कामयाबी

खड्डा/कुशीनगर। विधानसभा चुनाव 2022 में विधानसभा क्षेत्र खड्डा में 26 वर्षों बाद खड्डा नगर निवासी विधायक सदन तक पहुंचा है। बाहरी व स्थानीय का मुद्दा झेल रहे खड्डा विधानसभा में इस बार भाजपा निषाद गठवंधन के प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय को वोटरों का जबरजस्त समर्थन मिला और खड्डा नगर का स्थानीय विधायक जनता को मिला। लोगों में इस बात की चर्चा खूब हो रही है।

खड्डा विधानसभा जो पूर्व में नौरंगिया के नाम रहा जहां वर्ष 1991 में खड्डा नगर के अम्वेडकर नगर मुहल्ले के निवासी नगर पंचायत खड्डा के पहले चेयरमैन दीपलाल भारती पहली बार विधानसभा के सदन में पहुंचे। फिर दूसरी कार्यकाल में वर्ष 1996 में भाजपा विधायक बनें। इसके बाद नौरंगिया निवासी सपा के पूर्णमासी देहाती, कप्तानगंज निवासी शम्भू चौधरी व सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे वर्ष 2012 में खड्डा विधानसभा से विधायक चुने गये। वर्ष 2017 में गोरखपुर क्षेत्र निवासी जटाशंकर त्रिपाठी पर भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताते हुए टिकट दिया और वह खड्डा विधायक बनकर सदन में पहुंचे।

विधानसभा चुनाव 2022 में खड्डा क्षेत्र में बाहरी व स्थानीय प्रत्याशी की चर्चा जोरों पर रही। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कई बार स्थानीय स्तर पर सर्वे भी कराया और अंत में भाजपा निषाद गठवंधन के खाते से विवेकानंद पाण्डेय जो वर्तमान में भाजपा के जिला संगठन में जिला महामंत्री के रुप में अपना दायित्व निभा रहे थे, उनको अपना उम्मीदवार बनाया और श्री पाण्डेय अपनी राजनैतिक पारी के पहले चुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज की।

उन्हें 10 मार्च को हुए मतगणना में कुल 88291मत एवम् निकटतम निर्दल प्रतिद्वंद्वी विजय प्रताप कुशवाहा को 46840 मत मिले। इस तरह उन्होंने 41,451मतों के अंतर से मात देकर चुनाव में जीत दर्ज की। इस बार खड्डा नगर को 26 वर्षों बाद स्थानीय विधायक मिला है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking