अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के असना चौराहे पर एक अबोध बालक भटक रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश कर उस सकुशल सुपुर्द कराया।
प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पुलिस को बुधवार को पीआरवी 4485 को प्राप्त इवेन्ट 34955 सूचना मिली कि एक लावारिस अज्ञात बच्चा जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष है वह अकेले असना चौराहे पर भटक रहा है।जिसका नाम पता पूछने पर आयुष पुत्र मुकेश चौहान निवासी महुआतर तिराहा गोरखपुर बता रहा है। इस सूचना पर थाना हाजा की पीआरवी 4485 मौके पर पहुंचकर अबोध बालक आयुष उपरोक्त को थाना हाजा पर ले आयी। उच्चाधिकारियों के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार दिनेश कुमार ने अबोध बालक के माता पिता की जानकारी प्राप्त कर उन्हें इसकी सूचना दी। सूचना पर बालक की माता सुनीता देवी पत्नी मुकेश चौहान निवासी जंगल मातादीन थाना शाहपुर गोरखपुर अपने भाई के साथ थाना अहिरौली बाजार पर पहुंची।
उसके बाद पुलिस ने उनके पुत्र अबोध बालक आयुष पुत्र मुकेश उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। परिजनों अपने बच्चे को पाकर खिलखिला उठीं और पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने बच्चे को लेकर अपने निवास स्थान को प्रस्थान कर दिए।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…