अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पिपरा निवासी शहीद जवान के मूर्ति का अनावरण किया गया।
शहीद जवान स्वर्गीय महन्थ सिंह पुत्र स्व:बेलभद्र सिंह निवासी पिपरा जो केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में ए एस आई के पद पर कार्यरत थे। बीते वर्ष 07 दिसंबर 2023 को देश सेवा के दौरान वह शहीद हो गए थे। शनिवार को उनके पुण्यतिथि पर उनके पुत्र आशुतोष सिंह ने उनके प्रतिमा का अनावरण कराया। आशुतोष सिंह ने कहा कि आज पिता जी की पुण्यतिथि पर मै उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुझे गर्व है कि मेरे पिता देश सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।बाबूनन्दन सिंह ने कहा कि शहीदों को भगवान की तरह पूजना चाहिए।इनका जितना मान और सम्मान करें उतना ही कम है।
अविनाश सिंह ने शहीद जवान के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रध्दांजली अर्पित की उन्होंने कहा कि आज हम सब सुकून से बैठे है तो ये सब सैनिकों की ही देन है।भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने शहीद महंथ सिंह के बलिदान और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी वीरता और समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद यादव अनूप सिंह धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…
खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…
हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…