अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा पिपराइच मार्ग पर खोटठा एवं तुर्कडीहा के बीच अहिरौली की तरफ से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल प्रेमपाल पुत्र फौजदार उम्र 40 वर्ष निवासी लोहझार थाना अहिरौली बाजार दूसरा अनुज सिंह पुत्र वकील सिंह निवासी सोनबरसा थाना अहिरौली बाजार अपने बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे तभी बस के चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर अहिरौली बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों के परिजनों को सूचना दिया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां भेजवाया।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…