News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: जनप्रतिनिधियों के सहयोग लगेगा सीसीटीवी कैमरा,आपराधिक घटनाओं पर लगेगा लगाम- मनोज वर्मा, थानाध्यक्ष

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jan 28, 2024  |  6:37 PM

130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: जनप्रतिनिधियों के सहयोग लगेगा सीसीटीवी कैमरा,आपराधिक घटनाओं पर लगेगा लगाम- मनोज वर्मा, थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आहुत की।बैठक में थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने लोगों से यातायात व्यवस्था व यातायात के नियमों को सख्ती से पालन करने तथा रात्रि में पुलिस की गश्त के अलावा निजी तौर पर चौकीदारों की व्यवस्था पर चर्चा की। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने तथा पंचायती सीसीटी कैमरे को दुरुस्त करवाने का आश्वासन भी दिया।

आपके लिए और..- पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत,...

थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाया जा सकता है पुलिस एक काल पर मौके पर पहुंचेगी और हालातों के मुताबिक कार्रवाई करेगी।नशे की बढ़ती प्रवृत्ति तथा आनलाइन खेल जैसे अपराधों पर सख्ती से निपटा जाएगा।संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनीं हुईं हैं।थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाना आवश्यक है।ऐसा तभी संभव है जब आप सभी सहयोग के लिए आगे आएंगे। थाना क्षेत्र के इलाकों में हुई चोरी की वारदातों को मध्य नजर रखते हुए।

संदिग्ध लोग दिखाई देने पर उनसे जानकारी लें और वह इस में वह शख्स आनाकानी करें, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष के बातों पर जनप्रतिनिधियों ने सहमति जताई।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरडिहा रामनगीना गुप्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीशपुर मुस्ताक अली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पकड़ी आनन्द सिंह ग्राम प्रधान घोड़ादेऊर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घोघरा मंतोष शर्मा सहित हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव कांस्टेबल अनिल यादव अमित यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking