Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

अहिरौली बाजार : ईद की नमाज संपन्न, मुल्क की तरक्की की मांगी गयी दुआ

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
Mar 31, 2025, 4:38 PM IST • अब तक 196 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

ईद की नमाज संपन्न, मुल्क की तरक्की की मांगी गयी दुआ

अहिरौली बाजार/कुशीनगर (ज्ञानेंद्र पांडेय)।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में ईद की नमाज हर्षोल्लास के साथ अदा की गई।लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर खुशियाँ साझा कीं।सभी उम्र के लोग नए परिधान में नजर आए।ईद की नमाज अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गई।थाना क्षेत्र के जगदीशपुर,घोघरा, बलुआ,मुडेरा लाला, सखौली,सहजौली, बेन्दुआर तेलगावां, भगवानपुर,लच्छीराय सहित अन्य जगहों के ईदगाहों पर ईद उल फितर की नवाज़ अदा कर लोगों ने मुल्क सलामती की दुआ की। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक ईद की नमाज अदा की गयी। लोग एक दूसरे से गले मिलकर खुशी का इजहार किए। अलग अलग समय पर अलग अलग मस्जिदों नमाज अदा की गयी। रोजेदारों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की।बच्चे से लेकर बूढ़े तक नए परिधान में नजर आए। एक दूसरे के घर जाकर लोगों ने सेवइयों का स्वाद चखा। इस बार ईद का चांद 29 तारीख को ही नजर आने पर ईद की नमाज सोमवार को अपनी पुरानी रवायत के अनुसार अदा की गई।इस दिन आपसी वैमनस्यता व दुश्मनी को भूलकर लोग एक दूसरे से गले मिले और अपने समाज और पड़ोसी का खास ध्यान रखते हैं।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अहिरौली बाजार पुलिस टीम चौकन्ना रहीं। अहिरौली बाजार पुलिस टीम के मौजूदगी में सभी ईदगाहों पर ईद उल फितर की नमाज सकुशल संपन्न कराई गई।इस मौके पर डा०वसीम रिजवी,असलम अली,सल्लाउदिन अली,हसरत अली, परवेज आलम,बब्लू खान,आलम,साबीर अली,नौसाद अली, जमशेद अली,अमजद अली,मुस्ताक अली, सलीम खान निजामुद्दीन अली, आजाद अली,अली शेर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

 

  • रिपोर्ट : अहिरौली बाजार से ज्ञानेंद्र पांडेय

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

प्रभारी अहिरौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi