अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने मंगलवार को पिकप वाहन सहित छः गोवंशीय पशु को बरामद किया। प्राप्त सूचना के मुताबिक सोमवार रात्रि लगभग 2 20 बजे पुलिस गस्त के दौरान मुखीबर से सूचना मिली की स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा बुजुर्ग के पास एक पिकअप पर 6 गाय को लेकर गौ तस्कर जा रहे हैं.
थानाध्यक्ष रवि कुमार राय मय फोर्स उस गाड़ी का पीछा करने लगे की उक्त स्थान पर पुलिस को आने की भनक लगते ही गौ तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए पुलिस गाड़ी और 6 राशि गोवंशीय पशु को कब्जे में लेकर स्थानीय ले आकर पशुओं को चारा उपलब्ध कराकर उनके लिए मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार रवि कुमार राय ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम तथा गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…