News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ajay Kumar Lallu: अजय कुमार लल्लू यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 15, 2022  |  9:28 PM

1,739 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ajay Kumar Lallu: अजय कुमार लल्लू यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश। हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस निर्देश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने त्यागपत्र की घोषणा कर दी.

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, गोवा इकाई के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर और मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एन लोकेन सिंह से इस्तीफा देने को कहा गया है.

प्रदेश कांग्रेस कमिटियों का होगा पुनर्गठन: सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा है, ताकि प्रदेश कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन किया जा सके.’

सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दो दिनों बाद यह कदम उठाया है. गत रविवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा था कि वह संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बने रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं.

गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा: कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश के कुछ देर बाद गोदियाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा की. गोदियाल ने अपना इस्तीफा ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतीक्षा पर रुका था.’

उत्तराखंड में मिलीं सिर्फ 19 सीटें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार कर सामना करना पड़ा. उसे 70 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ 19 सीट मिलीं, जबकि भाजपा ने 47 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी है. गोदियाल को भी श्रीनगर विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और उसे सिर्फ 18 सीटें मिलीं. सिद्धू भी अमृतसर पूर्व से चुनाव हार गए.

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी वॉड्रा के पूरी ताकत झोंकने के बावजूद कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर सिमट गई. पार्टी को गोवा में 11 और मणिपुर में सिर्फ पांच सीटों से संतोष करना पड़ा. अजय कुमार लल्लू को अगस्त, 2019 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सिद्धू को जुलाई, 2021 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी, गोदियाल को जुलाई, 2021, चोडानकर को अप्रैल, 2018 में गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी और लोकेन सिंह को सितंबर, 2021 में मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

सोनिया गांधी ने चुनावी राज्यों के अध्यक्षों के खिलाफ यह कार्रवाई उस वक्त की है जब पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि गांधी परिवार को पार्टी नेतृत्व छोड़ देना चाहिए और किसी अन्य नेता को मौका देना चाहिए.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking