कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सपा से गठबंधन करने का उद्देश्य लोहिया जी के बिचारो पर कार्य करना है, वर्तमान समय में विधानसभा चुनाव 2022को देखते हुए आगामी ज्वलंत मुद्दों पर जिसमें एम एस पी,डीजल पेट्रोल,सरसो तेल,गैस गन्ना चीनी मिलो का बंद होना खाद बीज की किल्लत अंय बिंदुओ पर आवाज उठाना है।
उक्त उद्गार अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललिता कटियार ने पडरौना के छावनी पर एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए कही।
आगे श्री कटियार ने कहा कि भाजपा सरकार में भष्ठाचार का बोल बाला है कानून व्यवस्था ध्वस्त है आम आदमी के साथ न्याय नहीं हो रहा है।आज देश में जी एस टी के दायरे में डीजल पेट्रोल को लागू किया जाएगा।भाजपा सरकार में हर वर्ग में आक्रोश है।आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर किया जायेगा।सपा सरकार बनने पर ही प्रदेश में किसान नौजवान सभी खुशहाल होगे।इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी संजन खराडे ने कहा कि महगाई और भष्ठाचार से आमजनता परेशान हैं नौजवान बेरोजगार है सपा सरकार बनने पर ही प्रदेश खुशहाली आएगी।जहा हम मजबूत है वहा से चुनाव लडेंगे अभी हम प्रदेश में पांच सीटो पर चुनाव लडेंगे।इस दौरान सपा जिलाउपाध्यक्ष कैसर जमाल टीटू भी मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…