News Addaa WhatsApp Group Join करें

राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में मनाया गया अंबेडकर जयंती

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 14, 2022  |  3:38 PM

712 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में मनाया गया अंबेडकर जयंती

कसया/कुशीनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में अंबेडकर जयंती मनाई गई, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए लम्बे समय तक संघर्ष किया। आपने गैर बराबरी,अश्पृश्यता और सामाजिक भेदभाव दूर करने के लिए जो कार्य किया विश्व इतिहास में वैसे उद्धरण विरले ही मिलते। आप न सिर्फ दलित,पिछड़े ,शोषित व वंचित वर्ग की आवाज़ है बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण के सच्चे नायक भी हैं। यह आपके कार्य ही है जिसके कारण आज भारतीय समाज में नायक के रूप में पूजे जा रहे हैं,उपरोक्त बातें डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कही।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

मुख्य वक्ता डॉ कौस्तुभ नारायण मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहाकि अम्बेडकर जी एक हिन्दू के रूप समान व्यवहार किये जाने के आकांक्षी थे। वह हिन्दू विरोधी नही थे।वह हिन्दू रहना चाहते थे,वह सनातनी रहना चाहते थे लेकिन सामाजिक कुरीतियों ने उन्हें उनसे यह अवसर छीन लिया।इसको उस समय की घटनाओं से बखूबी समझा जा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ अमृतांशु कुमार शुक्ल ने कहाकि समरस व समृद्ध समाज के निर्माण के लिए डॉ भीमराव आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलना होगा। आपने बताया कि डॉ भीमराव आंबेडकर न सिर्फ अच्छे संविधानवेत्ता थे बल्कि उच्चकोटि के समाज विज्ञानी भी थे।आज आपको भारत के लोग अपने नायक और समाज का बड़ा वर्ग अपने उद्धारक के रूप में देखता है तो यह स्वाभाविक ही है और भारतीय समाज के निर्माण हेतु किये गए योगदान की स्विकारोत्ति भी है।इस अवसर पर उपस्थिति स्वयंसेवको को डॉ अर्जुन सोनकर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी के उद्घाटन व अवलोकन के साथ हुआ।मंच का संचालन स्वयंसेविका अंकिता सिंह ने किया।अतिथियों का परिचय व स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने किया।विषय प्रवर्तन संग्रहालय अध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन प्रभारी कालिका विन्दादिन संग्रहालय धन्नजय राय ने किया।इस अवसर पर संख्याता तेज़ प्रकाश शुक्ला, ग्राम प्रधान अजय दुबे ,स्वयंसेवक सागर जायसवाल,अजय कुशवाहा,आकाश,जया, अनिकेत,अनुराधा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking