News Addaa WhatsApp Group Join करें

निकाली अमृत कलश यात्रा, देशभक्ति के नारे गूंजी दिशाएं

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 25, 2023  |  5:29 PM

168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
निकाली अमृत कलश यात्रा, देशभक्ति के नारे गूंजी दिशाएं
  • मेरी माटी मेरा देश अभियान
  • अमृत वाटिका के लिए घर घर से एकत्र की गई मिट्टी व चावल के दाने

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमा पट्टी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में हर घर के आंगन से मिट्टी व चावल संग्रहित किया गया। इसके निमित्त परिषदीय विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों व ग्रामीणों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलशयात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते आयोजक प्रधान हैदर अली ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों की स्मृति संजोए रखने व उनके सम्मान के लिए दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विकसित होने वाली अमृत वाटिका में देश के हर घर की सहभागिता सुनिश्चित करने का यह अभियान जनजन को गौरवान्वित करने वाला है।

सचिव मुंजेश नारायण सिंह ने उपस्थित लोगों ने विकसित भारत का विराट संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता को सुदृढ़ रखना, कर्तव्य निर्वहन के साथ सेनानियों व बलिदानियों के सम्मान हेतु पंच प्रण की शपथ दिलाई। इस दौरान विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा, अशरफ अंसारी, दीपक कुशवाहा, सुंदा देवी, अंतिमा, कमलावती, खुशबू, अनूप, निभा, नीलू, अनूप आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking