News Addaa WhatsApp Group

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित, रेंजर ने लोगों को बताया वृक्षों का महत्व

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 21, 2025  |  6:53 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित, रेंजर ने लोगों को बताया वृक्षों का महत्व
  • पौधरोपण के साथ संरक्षण है आवश्यक- जयंत कुमार राणा, वन क्षेत्राधिकारी कसया

कसया। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर कसया क्षेत्र में वन विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में वन अधिकारी, स्थानीय जनता और विभिन्न स्थानों से आए जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान लोगों को वृक्षों के महत्व से अवगत कराया गया।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

विश्व भर में वन हमारे जीवन का आधार हैं। ये हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जलवायु को संतुलित रखते हैं और असंख्य जीव-जंतुओं का घर है उक्त बातें शुक्रवार को नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं०-3 संतगाडगे नगर (सपहा नौकाटोला) स्थित खरदर स्थान पर अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस जागरुकता गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी कसया आरएफओ कसया वन विभाग जयंत कुमार सिंह राणा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि वन मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। वर्षा को आकर्षित करते हैं और प्राकृतिक आपदाओं से हमारी रक्षा करते हैं।

उन्होंने स्वस्थ जीवन और पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक महत्वपूर्ण है। पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने और पर्यावरण को संरक्षित करने में पेड़-पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शुभ कार्यक्रमों में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। लेकिन आज वनों की अंधाधुंध कटाई औद्योगीकरण और प्रदूषण के कारण इनका अस्तित्व खतरे में है। हमें यह समझना होगा कि वनों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, वनों को संरक्षित करें और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएं अंतरराष्ट्रीय वन दिवस हमें याद दिलाता है कि प्रकृति के साथ हमारा रिश्ता अटूट है आज हम सभी अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर यहां एकत्रित हुए हैं यह दिन हमें वनों के महत्व को समझने और उनकी रक्षा करने की प्रेरणा देता है और इसे सहेजना हमारा कर्तव्य है।

मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ।इस दौरान वन दारोगा जलूद्दीन, वन दारोगा रामाधार सभासद,सूर्यनाथ यादव संत, फुलबदन यादव ,रामचंद्र विवेक चौहान मुकेश यादव संतोष यादव टिंकू हरेंद्र नागेंद्र समेत लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking