News Addaa WhatsApp Group Join करें

अपहरण, मानव तस्करी और जबरन शादी कर दुष्कर्म मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 28, 2025  |  7:26 PM

234 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपहरण, मानव तस्करी और जबरन शादी कर दुष्कर्म मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने बहला फुसलाकर कर प्रेमजाल में फंसाने, जबरन शादी कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के स्वजनों ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण आदि का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। विवेचना दौरान मामले में नया मोड़ आ गया और पाया गया कि खड्डा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी विरेन्द्र चौहान पीड़िता से संपर्क कर उसे मानव तस्करी कर बिजनौर जनपद निवासी एक युवक के हाथों 70 हजार रुपए में बेंच दिया था।

पुलिस ने गुरुवार को अभियुक्त रवि पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी काशीराम आवास कालोनी थाना बिजनौर सिटी जनपद बिजनौर एव दूसरे अभियुक्त विरेन्द्र चौहान पुत्र रामनरेश चौहान निवासी नरायनपुर थाना खड्डा को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 137(2), 143/ 87/ 64/ 115(2)/ 61(2) में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विकाश मौर्या, सिपाही जानसन गौड़, राहुल यादव, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking