News Addaa WhatsApp Group Join करें

10 सितंबर को रामकोला शहीद दिवस कार्यक्रम में पहुंचने की किया अपील

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 5, 2024  |  5:33 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
10 सितंबर को रामकोला शहीद दिवस कार्यक्रम में पहुंचने की किया अपील

हाटा/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बाल कृष्ण मिश्र की अध्यक्षता में हाटा विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक सपा कैंप कार्यालय बल्डीहा में संपन्न हुई। जहां सपा कार्यकर्ताओं ने आगामी 10 सितंबर को रामकोला शहीद दिवस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने की अपील किया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

गुरुवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा के वरिष्ठ सपा नेता बालकृष्ण मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 10 सितंबर को रामकोला में गोलीकांड में शहीद किसान पड़ोही हरिजन,जमादार मियां शहीद हुए थे उन्ही के याद है प्रतिवर्ष पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है।श्री मिश्र ने कहा कि यह लड़ाई किसानों गन्ने के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर हुई थी। इसलिए आगामी 10 सितंबर को रामकोला अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाएं।

इस दौरान मिथलेश कुमार , उपेंद्र यादव, हीरालाल प्रजापति,राम परसन सिंह,महंत यादव, रामप्रवेश चौधरी, प्रमोद तिवारी, अष्टभुजा पांडेय, बालेन्द्र मिश्र, अलाउद्दीन अंसारी, दीनानाथ तिवारी, अश्विनी कुमार, शंभूनाथ पांडेय, जनार्दन तिवारी, सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking