News Addaa WhatsApp Group Join करें

असना गांव में शिव रात्रि पर आयोजित मेला आज

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 25, 2025  |  7:34 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
असना गांव में शिव रात्रि पर आयोजित मेला आज

बोदरवार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के ग्राम सभाअसना में स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को परम्परागत शिव रात्रि मिले का आयोजन किया गया है I इस में विराट दंगल भी आयोजित है I

आपके लिए और..- जिस बांध पर दिनभर चला ‘मरहम’, रात में वहीं खुल...

ज्ञात हो, कि विकास खंड मोतीचक के असना गांव में छोटे टोले पर शिव जी का विशाल मंदिर स्थित है I मंदिर में दो फीट ब्यास की गोलाई तथा ढ़ाई फीट ऊंचाई का सैंकडों वर्ष पुराना शिवलिंग स्थापित है I शिव रात्रि के दिन असना, महुई ,भलुही, सोनापाकड़, कुईचंवर ,पड़ौली तथा शेखपुरवां गाँव के सैंकड़ों पुरुष तथा महिलाएं सुबह दो बजे से पूरे दिन जलाभिषेक कर अपनी मन्नत मांगते है I सैंकड़ों क्षेत्रीय लोगों द्वारा शिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक भी किया जाता है । अस्सी वर्षीय गांव निवासी नरायन सिंह ने बताया कि अभी तक भोले बाबा के स्थान से कोई भी ब्यक्ति खाली हाथ नही लौटता है ।

भोले बाबा सबकी मन्नत पुरी करते हैं I मेला संयोजक गंगा प्रसाद चौबे ने बताया मेला में आयोजित कुश्ती में कुशीनगर महराजगंज देवरिया तथा महराजगंज के दर्जनों पहलवानों द्वारा अपने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया जायेगा I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष
ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष

हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…

नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking