मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में शुक्रवार को राधियां निवासी अभय प्रताप राव ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
अभय प्रताप राव ने कहा कि उनका जनसंपर्क किसी राजनीतिक दल के प्रचार के उद्देश्य से नहीं, बल्कि गांवों में लोगों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए है। उन्होंने कहा कि गांव का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनसे मिल सकता है। वह अपने स्तर से समस्याओं के समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं से राखी बंधवाई और उनकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बताया कि गांव-गांव जाकर माताओं, बहनों और बुजुर्गों से परिचय करने के साथ ही उनकी जरूरतों और समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे।
इस अवसर पर सतीश कुमार सिंह, चंदन राव, रणजीत सिंह, नितेश, सिंटू राय, राकेश, निखिल कुमार, फूलबदन यादव, ओंकार, मुन्नू यादव और पिंटू गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…
हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…
कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…