हाटा कुशीनगर शुक्रवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक किया गया।
बैठक में उपजिलाधिकारी /ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने कहा कि आगामी त्योहारों का शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करना है। त्योहारों की तैयारी अंतिम समय में नहीं बल्कि पूर्व नियोजन के आधार पर होनी चाहिए। प्रत्येक विभाग अपने क्षेत्र की समस्याओं को, संवेदनशील स्थलों उपलब्ध संसाधनों और प्रस्तावित कार्ययोजना के साथ बैठक में भाग लें।केवल मौखिक आश्वासन पर्याप्त नहीं होगा, प्रत्येक कार्य के लिए जिम्मेदार अधिकारी समय-सीमा और अनुपालन रिपोर्ट निर्धारित की जाएगी।
हमारा लक्ष्य है समय बद्ध कार्यवाही, पारदर्शिता,जबाबदेही और जन विश्वास।बैठक के दौरान राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग,बाल विकास विभाग, गन्ना विभाग,सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग,अवर अभियंता जल निगम विभाग,सहायक अभियंता नलकूप विभाग,सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग,सहायक अभियंता विद्युत विभाग,सहायक अभियंता सिंचाई खंड, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत,खंड शिक्षा अधिकारी वेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने नगर में अतिक्रमण हटवाने,टुटी सड़कों को दुरुस्त करने, खाद्यान्य वितरण पारदर्शिता के साथ बितरण, जर्जर विद्युत तार को बदलने, कायाकल्प योजना के तहत स्कूलों में शौंचालयो को दुरुस्त करने,ग्राम सभाओं में फांगिग कराने सहित विभागवार समीक्षा के साथ आमजन की समस्याओं को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान तहसीलदार जया सिंह,ईओ मीनू सिंह, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अजय सिंह , अखिलेश सिंह, श्वेता मिश्रा,उषा कुशवाहा, प्रत्युष चंद्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…
हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…
कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…