हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के साथ संरक्षण की आवाज, गौमाता के संरक्षण और सम्मान के साथ समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प को लेकर रामपुर पौटवा में ‘गौमाता सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें गौशाला से होने वाले लाभ, गौमाता के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी रही।
गोष्ठी में राजस्थान से पैदल यात्रा कर पहुंचे संत और वृंदावन से आईं सिया स्नेह दीदी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने गौमाता के धार्मिक, सामाजिक और उपयोगिता से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि गौमाता के संरक्षण के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों की सहभागिता जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह (वैदिक पार्टी) ने की। प्रबंधक एवं महामंत्री चंद्रेश्वर सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बलदेव सिंह, मोहन सिंह प्रधान, संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
गोष्ठी में गौमूत्र के औषधीय महत्व पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने गौशाला व्यवस्था और गौमाता के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण नशामुक्ति का संकल्प रहा। सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर मद्यपान समेत नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने और 14 दिवसीय आजीवन संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान स्वीकार किया।
अंत में उपस्थित लोगों को गौमाता के संरक्षण, सम्मान और नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाया गया। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर लोगों को सामाजिक बदलाव के लिए सक्रिय रूप से जोड़ना है।
कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…