News Addaa WhatsApp Group Join करें

अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 8, 2026  |  6:54 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज में चंद्रभान सिंह की नई पारी WhatsApp

कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा कि टीम भावना उनके कार्यों की सफलता की पहली प्राथमिकता रही है। शासन की प्राथमिकताओं और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशों को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए अपराध पर अंकुश, तस्करी पर प्रभावी रोक, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इन्होंने इसके पूर्व जिले के रामकोला थाना पर अपनी सेवा दे चुके हैं। साथ ही यहां बताना लाजमी रहेगा कि कुशीनगर जिला में आने के पहले यह सीएम सीटी गोरखपुर के नामचीन थाने पर कार्यरत रहकर अपनी कार्यशैली से आम जनों की पसंद रहे।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

कार्यभार संभालते ही थानाध्यक्ष ने मातहत पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर ड्यूटी में अनुशासन, सतर्कता और जवाबदेही को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहें और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। ड्यूटी में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नवागत थानाध्यक्ष ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई और पीड़िताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं के साथ अभद्रता अथवा उत्पीड़न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश भी दिया गया है।

तमकुहीराज थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक को भी प्राथमिकता में रखा गया है। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध आवागमन और अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमों को सूचना तंत्र मजबूत करने के साथ अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि थाने पर आने वाला प्रत्येक फरियादी पुलिस से उम्मीद लेकर आता है। उसकी शिकायत को गंभीरता से सुनना और निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करने तथा पीड़ितों को अनावश्यक रूप से थाने का चक्कर न लगवाने के निर्देश दिए। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को आगे बढ़ाने की तैयारी के बीच नवागत थानाध्यक्ष ने स्पष्ट संकेत दिया है कि तमकुहीराज में पुलिसिंग का फोकस अपराधियों पर सख्ती के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच भरोसा मजबूत करने पर रहेगा।

चंद्रभान सिंह की प्राथमिकताओं से साफ है कि अपराधियों पर शिकंजा, तस्करी पर प्रहार, महिलाओं को सुरक्षा और फरियादियों को त्वरित न्याय तमकुहीराज पुलिस की नई कार्यशैली का प्रमुख आधार होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन
गौमाता सम्मान के साथ नशामुक्ति का संकल्प, गोष्ठी का आयोजन

हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…

चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”
चौकी प्रभारी का सख्त एक्शन, सीमा पर चला ‘ऑपरेशन सुरक्षा’…” “संदिग्धों की तलाश, बिना हेलमेट वालों को चेतावनी”

कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…

एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
एक माह से पुलिस को चकमा दे रहा था पाक्सो का वांछित, तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…

तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान
तमकुहीराज एसडीएम की निगरानी में राजस्व टीम कर रही भौतिक सत्यापन, पात्र किसानों को मिलेगा नियमानुसार कृषि अनुदान

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking