News Addaa WhatsApp Group Join करें

किसान भाई ध्यान दें, UP में 1 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, MSP का लाभ पाने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2022  |  10:59 AM

842 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
किसान भाई ध्यान दें, UP में 1 अप्रैल से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद, MSP का लाभ पाने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी और राहतभरी खबर है. दरअसल प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. तय कार्यक्रम के मुताबिक 1 अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी. वर्ष 2022-23 के लिए सरकार ने गेहूं की एमएसपी 2015 रुपये/क्विंटल तय की है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा का ध्यान रखने और तय समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. हालांकि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए पंजीकरण करा चुके किसानों को दोबारा पंजीयन की जरूरत नहीं होगी, बस अपने पुराने विवरण को अपडेट कर लॉक करना होगा. किसानों को गेहूं के मूल्य का भुगतान उनके बैंक खाते में ही होगा, ऐसे में एक्टिव बैंक खाता ही पंजीयन विवरण में दिया जाना चाहिए. बता दें कि इस वर्ष 6000 से अधिक केंद्रों पर गेहूं खरीद की जायेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भंडारण गोदाम हो या क्रय केंद्र, हर जगह गेहूं की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा है कि किसानों को एमएसपी का लाभ हर हाल में मिलना ही चाहिए. मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ गेहूं खरीद कराई जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking