News Addaa WhatsApp Group Join करें

औरैया: मनाई गई बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2023  |  5:17 PM

2,721 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
औरैया: मनाई गई बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती

अजीतमल/औरैया। ग्राम पूठा,विकास क्षेत्र अजीतमल जिला औरैया में अभिदीप कुमार पुत्र श्री लौआ सिंह द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान ब्लॉक के सभी एआरपीगण उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश, फर्जी नंबर प्लेट...

यह कार्यक्रम ग्राम पूठा के अंबेडकर पार्क में आयोजित किया गया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस कार्यक्रम में ग्राम पूठा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट,पूठा, के सभी छात्र एवं छात्राओं को पाठ्यक्रम के अनुसार पूरे साल की कापियों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों एवं निपुण लक्ष्य प्राप्त बच्चों को मेडल एवं शील्ड से पुरस्कृत किया गया।इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान सभी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर चलने का एवं प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया एवं उनके संघर्षों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने अपनी-अपनी बात रखी और बाबा साहेब को याद भी किया और सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जागरूक करके प्रोत्साहित किया।

इस दौरान ब्लॉक अजीतमल के एआरपीगण प्रदीप कुमार दोहरे,अमित कुमार पोरवाल, अनुराग कुमार शर्मा, शिक्षिका विनीता राठौर, नारायण देवी पत्नी श्री लौआ सिंह,मधुलता (सहायक अध्यापिका) पत्नी अभिदीप कुमार (सहायक अध्यापक), ग्राम प्रधान शिवेंद्र कुमार,क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर राजपूत,हर्ष चौधरी,विलियम एंजिल्स,अनिल निगम, आलोक बाबू,अभिनय कुमार, विवेक ओबेरॉय,आशिक बाबू, रवि बाबू,सचिन कुमार,संदीप कुमार,सोहन सिंह,प्रांशु बाबू, अनुराग सिंह,राज बहादुर मास्टर,सतनाम,अमर सिंह, रतन सिंह,अंकुश बाबू,प्रमोद कुमार,दिलासराम,रामनरेश दुकानदार आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking