खड्डा/कुशीनगर। जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई से ट्रेनों में अवैध शराब परिवहन कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में ट्रेनों से अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले तत्वों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम शुक्रवार को एसआई मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल हरगोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल संजय चौधरी, कांस्टेबल जयप्रकाश यादव ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक बैग की तलाशी ली तो उसमें छुपाकर रखे 36 अदद अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 5500 रुपए) के साथ अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र राजेश्वर ठाकुर वार्ड नंबर 11 ग्राम पानापुर पोस्ट नरियार पानापुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर जीआरपी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस कार्रवाई से ट्रेनों में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…