कुशीनगर । आमजनों के सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को उत्तरप्रदेश -बिहार के सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ में तरयासुजान पुलिस ने पैदल गश्त किया। इस दौरान लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा के कुशल निर्देशन में तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस चौकी बहादुरपुर पुलिस टीम ने सलेमगढ़ कस्बे के मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर पैदल गश्त कर लोगों को कानून व्यवस्था को पालन करने का संदेश दिया।
सक्रिय है प्रशासनिक तंत्र- सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा ने इस संवाददाता को बताया कि प्रशासन अराजक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। हालातों पर नजर रखा जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र सक्रियता से काम कर रहा है। किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।
चौकी प्रभारी बहादुरपुर आश्वनी कुमार सिंह कहते है- बहादुरपुर चौकी प्रभारी ने बेतरतीब सडक़ पर खड़े वाहनों के चालको को चेताया,और यातायात नियमो को पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान आम लोगों से कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील किया। कहा कि किसी भी प्रकार की कोई अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। कोई भी किसी भी प्रकार का अभद्र टीका टिप्पणी से बचें, अन्यथा कि स्थिति में कार्यवाही के लिए तैयार रहे।
पैदल गस्त के दौरान हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर वर्मा,आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह, आरक्षीअनिल यादव, आरक्षी विलास यादव ,आरक्षी राकेश कुमार के अलावे काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…