News Addaa WhatsApp Group Join करें

बालीबाल प्रतियोगिता की सफलता हेतु बँटी जिम्मेदारियाँ

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 10, 2025  |  6:03 PM

260 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बालीबाल प्रतियोगिता की सफलता हेतु बँटी जिम्मेदारियाँ WhatsApp

तुर्कपट्टी।विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता मंच के बैनर तले क्षेत्र के ग्रामसभा बसडीला पाण्डेय बाजार में होने वाले त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता की सफलता के लिये कार्यक्रम के आयोजक डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजन समिति के सदस्यों की एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ बाँटी गयीं।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बैठक में इस बार भी स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर,बिहार क्लब छपरा,स्पोर्ट्स कालेज सैफई,बतरौली बाजार, बेगूसराय,इसरापुरस्टेडियम,आजमगढ़,सलेमपुर तथा लखनऊ की टीमों को आमंत्रित किया गया है।इस सम्बन्ध में आयोजक सत्येन्द्र पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता से सम्बंधित सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं।दूर से आने वाली टीमों के रात्रि निवास व भोजन सहित सभी व्यस्थाओं के लिये समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियाँ सौंप दी गयी हैं।उन्होंने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि इस बार विजेता व उपविजेता दोनों टीमों को अन्य पुरस्कारों के साथ ही नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जायेगा।

बैठक में मुख्य रूप से पवन सिंह, गिरीश पाण्डेय,सुनील दूबे,समशाद अंसारी,द्वारिका गुप्ता,सूबेदार अंसारी, जावेद अंसारी,राणाप्रताप सिंह,बबलू गिरी,मोहन गोंड़,बिस्मिल्लाह अंसारी, श्रीकृष्ण गुप्ता,हफीज अंसारी,रोहित गोंड़ आदि उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking