News Addaa WhatsApp Group Join करें

भगवान राम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 20, 2025  |  7:58 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भगवान राम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बोदरवार/कुशीनगर | भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या बासीयों में खुशियों की लहर दौड़ गई I चारो तरफ मंगल गीतों के साथ गाने बजाने होने लगे I और अयोध्या नगरी में उत्सव जैसा माहौल उत्पन्न हो गया I मनुष्य रुप में अवतरित होकर भगवान श्रीराम द्वारा पृथ्वी से असुरों को समाप्त करते हुए धर्म की स्थापना की गई I

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा सोमली में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ में 20 फरवरी गुरुवार को तीसरे दिन श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा का रसपान कराते हुए अयोध्या से आई हुई कथा वाचिका कंचन किशोरी ने उक्त बातों को कही I इन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म जब अयोध्या में होने को हुआ तो उस दौरान नगर के लोगों में शुभ शगुन होने लगा I चारो तरफ मंगल गान होने लगे I भगवान का अवतार साधारण तौर पर नही हुआ I उस दौरान पृथ्वी पर असुरों अत्याचार बढ़ गया था I ऋषि मुनियों सहित देवताओं में हाहाकार मचा हुआ था I तब पृथ्वी के भार को कम करने के लिए और दुष्टों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु को श्रीराम बन कर मनुष्य के रूप में अयोध्या के राजा दशरथ के घर पुत्र के रुप में जन्म लेना पड़ा I

संसार में उत्पन्न सभी असुरों ने भगवान को नकार कर अत्याचार करते हुए अपने को ही भगवान मान रहे थे I इनके बढ़ते हुए अत्याचार को समाप्त करने के लिए तथा धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीराम मनुष्य के रुप में साधु – संतों की रक्षा करते हुए धर्म की स्थापना किए I अधर्म पर चलने वाला ब्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन धर्म के मार्ग पर चलने वाले ब्यक्ति के सामने टिक नही सकता है I आयोजित इस महायज्ञ में दिन में जहाँ कथा के जरिए श्रद्धालुओं के अंदर ज्ञान की ज्योति जलाई जा रही वहीं रात्रिकालीन समय में रामलीला मंडली द्वारा प्रभु श्रीराम के लीलाओं का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे हैं I

इस अवसर पर प्रधान त्रियुगी पटेल, जोखन सिंह, प्रवीण यादव, अप्पू शुक्ला, अनूप कन्नौजिया, विष्णु पटेल, विपिन सिंह, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, दीपक सिंह, उपेंद्र सिंह, विश्वामित्र उर्फ गुड्डू पटेल, अर्जुन धरिया, जयप्रकाश, करन सिंह आदि ग्रामवासियों सहित क्षेत्रीय लोगों के साथ महिलाएं मौजूद रही I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking