खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रविवार की सुबह दरवाजे पर लोगों की भीड़ देखने जुटी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार की देर रात संगीता पत्नी राजकुमार उम्र 40 वर्ष, किसी विद्युत उपकरण से करंट की चपेट में आ गई और अचेत हो गिर गई। परिवार के लोग घबरा गए और जबतक उन्हें बचाने के लिए कोई उपाय करते तब तक उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जानकारी मिलने पर लोग देखने के लिए दरवाजे पर जुट गए।
सूचना पर पीआरवी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आदि कार्रवाई में जुटी हुई है। संगीता की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…