News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुख्यमंत्री से भेंट कर विकास कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की हाटा प्रमुख 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 15, 2026  |  4:21 PM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यमंत्री से भेंट कर विकास कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की हाटा प्रमुख  WhatsApp
हाटा/कुशीनगर। हाटा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से ब्लॉक प्रमुख  आरज़ू राव व उनके पति भाजपा नेता सुधीर राव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने  क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, स्वच्छता तथा ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार से आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत सुझावों एवं विकास संबंधी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।ब्लॉक प्रमुख आरज़ू राव ने कहा कि हाटा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।
वहीं भाजपा नेता सुधीर राव ने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के लिए बेहतर अवसर और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।यह भेंट हाटा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रस्तुत कार्ययोजना के क्रियान्वयन से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking