News Addaa WhatsApp Group Join करें

आगरा एसएसपी का बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी सहित 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर! जाने पूरा मामला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2021  |  10:26 AM

711 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आगरा एसएसपी का बड़ा एक्शन, चौकी प्रभारी सहित 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर! जाने पूरा मामला

आगरा। मंगलवार सुबह सतीश अग्रवाल फिलिंग स्टेशन के कैशियर से हुई 11 लाख रुपये की लूट के मामले में आगरा पुलिस ने लूट करने वाले बदमाशों की जानकारी जुटा ली है। लूट करने वाले तीनों आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है जिसके आधार पर पुलिस ने फुटेज की तस्वीरें वायरल कर लुटेरों की पहचान की अपील जारी की है। वहीं दूसरी ओर आगरा एसएसपी ने सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने पर रुनकता चौकी प्रभारी सहित 11 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है जिसके चलते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

चौकी प्रभारी सहित 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

रुनकता पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप कर्मचारियों से बदमाशों ने 11 लाख रुपये लूट लिए थे। घटनास्थल से तीन सौ मीटर दूर पुलिस चौकी थी और थोड़ी ही दूरी पर यूपी 112 की पीआरवी का प्वाइंट भी था। इसके बाद भी बदमाश वारदात करके आसानी से भाग गए। आगरा एसएसपी मुनिराज जी ने इस मामले में पुलिस चौकी पर दिन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया है। लाइन हाजिर होने वालों में चौकी प्रभारी रुनकता राजीव कुमार और पुलिस चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, जय बहादुर सिंह, अनुज कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सोनू कुमार, राजकुमार शामिल हैं। इनके अलावा पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी अशोक, कांस्टेबल राधेश्याम और कांस्टेबल चालक कुलदीप चौधरी भी लाइन हाजिर हुए हैं।

वारदात के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल

लूट करने वाले बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज और इस घटना में प्रयुक्त होने वाली बाइक की जानकारी देते हुए सिकंदरा पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना छत्ता क्षेत्र में इन्हीं तीन बदमाशों ने बाइक चोरी की और फिर इसी बाइक से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बाइक चोरी और लूट दोनों ही घटनाओं में सीसीटीवी में दिख रहे तीनों बदमाशों के फोटो जारी कर पहचान करने की अपील की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking