News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहार की बेटियों को CM नीतीश का बड़ा तोहफा, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा 33 फीसद आरक्षण!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2021  |  9:34 AM

1,104 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहार की बेटियों को CM नीतीश का बड़ा तोहफा, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा 33 फीसद आरक्षण!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सूबे की बेटियों के लिए बड़ा एलान किया है. राज्य की लड़कियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में 33 फीसदी आरक्षण (33% Seat Reserved) मिलेगा. बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की है.

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

इस फैसले से बिहार की छात्राओं को काफी राहत पहुंचने वाली है. बता दें कि इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी (Engineering University in Bihar) और मेडिकल यूनिवर्सिटी (Medical University in Bihar) की स्थापना को लेकर प्रस्तावित बिल को इस मीटिंग में पेश किया गया. बिहार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी एक्ट 2030 और पावर एंड फंक्शन ऑफ यूनिवर्सिटी जूरिडिक्शन एंड अदर प्रोविजन के संबंध में जानकारी दी.

बैठक में लिया गया फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया था. इस मीटिंग में हेल्थ डिपार्टमेंट के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज और पावर एंड फंक्शन ऑफ यूनिवर्सिटी की जानकारी दी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इंजीनियरिंग और मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्थापना के बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल के मैनेजमेंट जो सुधरेंगे हैं साथ ही अच्छी पढ़ाई भी होगी.

33% का आरक्षण

इस मीटिंग की खास बात यह रही कि इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्राओं को एक तिहाई सीटों का आरक्षण (Reservation for Girls) दिया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि उच्च और तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए फैसला लिया गया है. बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं साथ ही कई मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking