News Addaa WhatsApp Group Join करें

Bihar Glass Bridge: बिहार के नालंदा में पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार, इतना है शानदार!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 19, 2020  |  7:51 PM

2,666 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Bihar Glass Bridge: बिहार के नालंदा में पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार, इतना है शानदार!

Bihar Glass Bridge: बिहार के नालंदा में पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. शीशे का ये ब्रिज इतना शानदार है कि कोई भी इसे देखता रह जाए. यही वजह है कि इस ब्रिज की पूरे देश में चर्चा है.
बिहार के राजगीर में ग्लास स्काई वॉक ब्रिज बनाया गया है. इसे बनाने का प्रमुख लक्ष्य पर्यटकों को आकर्षित करना है.
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस ब्रिज को जंगल सफारी के अंदर बनाया गया है. इसे 500 एकड़ वन क्षेत्र में फैले सफारी का मुख्य द्वार काफी आकर्षक बनाया गया है.
उन्होंने बताया कि इस स्काई वॉक की कुल लम्बाई 85 फीट व चैडाई करीब 6 फीट है. घाटी से इसकी ऊंचाई करीब 250 फीट है. इस पर एक साथ 40 लोग जा सकेंगे, हालांकि डी सेक्टर यानी अंतिम छोर पर एक साथ 10 से 12 लोग ही जा सकेंगे.

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

Glass Bridge in Bihar Pics
राजगीर के अति प्राचीन वैभार गिरी पर्वत के तलहटी में बनाए गए इस पुल में 15 एमएम के तीन लेयर के शीशे लगाए गए हैं. इसमें लगे शीशे की कुल मोटाई 45 एमएम है, जो पूरी तरह से पारदर्शी है, जिसके कारण इसपर चलना काफी रोमांचकारी भी होगा.

बताया जा रहा है कि इस पर चलने वाले लोग स्वयं को हवा में तैरता हुआ महसूस कर सकेगें. इसे नए साल के मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

Glass Bridge in Bihar Pics
वैसे, अधिकारियों के मुताबिक इस पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. फिलहाल अंतिम चरण में सीढ़ी व अन्य पाथ और चबूतरे का निर्माण कार्य अभी जारी है.

अधिकरियों का दावा है कि यह पुल चीन के हेबई प्रांत के एस्ट तैहांग में बने स्काई वॉक ब्रिज की तर्ज पर बनाया जा रहा है. राजगीर का यह स्काई वॉक बिहार का पहला और देश का दूसरा ऐसा पुल होगा.

अधिकारियों के मुताबिक, इसके साथ ही यहां आने वाले पर्यटक जिप लाईन, एडवेंचर स्पॉट के तहत आर्चरी, तीरंदाजी, साईकलिंग, ट्रेकिंग पाथ, मड और ट्री कॉटेज, वुडेन हट, औषधीय पार्क का भी आनंद ले सकेंगे.

Glass Bridge in Bihar Pics

नालंदा जिले के राजगीर से गया जिला के जेठीयन मार्ग जाने बाले मार्ग में घने जंगल के बीच इसका निर्माण कराया जा रहा है. जरासंध अखाड़ा से इसकी दूरी लगभग 8 किलोमीटर है.

नेचर सफारी में मिट्टी और भूसे से मड कॉटेज का निर्माण किया जा रहा है. जहां लोग प्रकृति के बीच प्राकृतिक घर में रहने का आनंद महसूस कर सकेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि यहां प्राचीन काल में वृक्षों पर लोगों के घर बनाकर रहने का अनुभव आज के युग में देने के लिए ट्री कॉटेज का निर्माण कराया गया है. इस कॉटेज में बेड से लेकर बाथरूम तक उपलब्ध है.

Glass Bridge in Bihar Pics

बहरहाल, वन विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि इन सभी के निर्माणकार्यों के पूरा होने के बाद ना केवल यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी बल्कि पर्यटक यहां आकर कई दिन गुजारेंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking