खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के प्रमुख पद के उम्मीदवारों के नाम वापसी के अन्तिम दिन तीन उम्मीदवारों के नाम वापसी के साथ विन्दू देवी पत्नी शेषनाथ यादव का प्रमुख बनना तय हो गया है।
प्रमुख पद के उम्मीदवार शकुंतला देवी पत्नी अक्षयलाल वर्मा व जूही देवी पत्नी हरिकेश रौनियार तथा विनीता पत्नी अभिषेक यादव के नामांकन पत्र वापस लेने से अब भाजपा समर्थित प्रत्याशी बिंदु देवी पत्नी शेषनाथ यादव का ब्लॉक प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है। नाम वापसी के बाद भाजपा नेताओं व समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से स्वागत् कर जीत की बधाई दी है। इस अवसर पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष मणि त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…