News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर को दी 400 करोड़ से अधिक परियोजनाओं की सौगात!

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 12, 2021  |  7:27 PM

1,441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यमंत्री ने कुशीनगर को दी 400 करोड़ से अधिक परियोजनाओं की सौगात! WhatsApp
Responsive image
  • कुशीनगर और देवरिया में भाजपा सरकार नई चीनी मिल लगायेगी:योगी आदित्यनाथ
  • कुशीनगर में अब तक आठ लाख लोगों को हो चुका है टीकाकरण:मुख्यमंत्री
  • कांग्रेसियो ने घोटाला ही नही,बल्कि देश के साथ विश्वासघात किया है: स्वतंत्रदेव सिंह

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के रामकोला विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कुशीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज और अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा आज हम कुशीनगर में लगभग 400 करोड़ रुपए से ज़्यादा विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले कि आज गरीबों को राशन मिल रहा है, ये राशन क्या 2017 के पहले भी मिलता था? 2017 के पहले राशन नहीं मिलता क्योंकि तब अब्बा जान कहने वाले ही राशन हज़म कर जाते थे। आज इन गरीबों का राशन कोई हज़म नहीं कर सकता। अगर हज़म करेगा तो वो जेल जाएगा। क्या राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले राम मंदिर बनवाते? कश्मीर से धारा 370 हटाते? तालीबानी सोच वाले तीन तलाक को खत्म करते? बिच्छू कहीं भी होगा तो डंसेगा ही।BJP government will set up new sugar mills in Kushinagar and Deoria: Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या सपा सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर बनता? क्या कांग्रेस मंदिर बनवाती? बसपा बनवाती? भगवान राम का मंदिर दुनिया का सबसे सुंदर व सबसे भव्य मंदिर बनने जा रहा है। कोरोना काल में सरकार को राजस्व की हानि हुई, लेकिन विकास कार्य नहीं रुके। कुशीनगर और देवरिया में भाजपा सरकार नई चीनी मिलें लगाएगी। कुशीनगर में लगभग 8 लाख लोगों ने टीका लगवा लिया है। विदेश में यही टीका लगभग 3-5 हजार रुपए का पड़ता है। मोदी जी के नेतृत्व में ये टीका नि:शुल्क लग रहा है ताकि देश की जनता को कोरोना से सुरक्षित किया जा सके।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश के अंदर कांग्रेस ने एक घोटाले नहीं बल्कि अनगिनत घोटाले किए, देश को आजादी से पहले अंग्रेजों ने लूटा बाद में कांग्रेसियों ने ।2G घोटाला से लेकर कोयला घोटाला तक कांग्रेसियों न जाने कितने घोटाले किए इन लोगों ने घोटाला ही नहीं बल्कि देश के साथ विश्वासघात भी किया।नेहरू ने राम को नहीं माना, कृष्ण को नहीं माना, इंदिरा गांधी ने संतों पर गोलियां चलवाई।

जब एक गरीब परिवार में जन्म लेने वाला चाय बेचने वाला साधारण बालक जब देश का प्रधानमंत्री बनता है तो वह अपने परिवार के लिए मकान नहीं बनाता है, अपने भाई को सरकारी गाड़ी में नहीं बैठता है बल्कि वह गांव की गरीब माताओं बहनों के लिए शौचालय बनवाता है, आवास बनवाता है, राशन देता है, बिजली देता है, पानी देता है, मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड देता है, किसान सम्मान निधि देता है। मोदी और योगी सरकार यह सारी सुविधाएं बगैर किसी तुष्टीकरण के सबको समान रूप से उपलब्ध करवाती हैं।

विपक्ष पर हमला करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों में तुष्टीकरण चरम पर था सरकारी भर्तियों में नेताओं और मंत्रियों के घर से सूचियां आती थी लेकिन योगी आदित्यनाथ के के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां हुई हैं जिसमें कहीं से कोई सूची नहीं जारी हुई। सभी नियुक्तियां बिना रिश्वत के, बिना सिफारिश के पूरी पारदर्शिता से हुई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking