कसया/कुशीनगर । रक्षाबंधन के पावन त्योहार के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा कुशीनगर के पदाधिकारियो व सदस्यों ने कसया थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों के कलाई में राखी बांधकर उत्साह के साथ रक्षाबंधन मनाया।भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा की टीम द्वारा रक्षाबंधन का त्योहार थाना कसया मे एसआई विवेक पांडेय तथा अन्य सभी पुलिस जवानों को राखी बांधकर कर रक्षाबंधन मनाया।एसआई विवेक पांडेय ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व बहनो व हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है,वर्ष मे एक बार आने वाले इस पर्व को बहने बेसब्री से इंतज़ार करती है,देश की प्रगति के लिए महिलाओं व लड़कियों की अहम भागीदारी है,बेटियां देश का स्वर्णिम भविष्य है,बेटी है तो कल है,भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने कहा कि पुलिस कर्मचारी दिन रात जनता की सुरक्षा करने में लगे हुए हैं,कहा कि हमारे त्योहार हमारी सभ्यता का प्रतीक है। हमें अपने त्योहारों को मिलजुल कर मनाना चाहिए।
कहा कि हमारी सुरक्षा के लिए 24 घंटे अपनी ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मी मुश्किल घड़ी में भी अपने परिवार के साथ त्योहार ना मनाते हुए हमारी सेवा में तत्पर रहते है उन सुरक्षा कर्मीयों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाकर मन को प्रसन्नता मिली है। इस दौरान एसआई विवेक पांडेय समेत पुलिसकर्मी व महिला मोर्चा की टीम मौजूद रही.
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…