रामकोला/ कुशीनगर । बिजली व्यवस्था से क्षुब्ध रामकोला भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी कुशीनगर से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक सौपा और जिम्मेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाही करने की मांग की। मंडल अध्यक्ष श्रीवास्तव का आरोप है कि रामकोला विद्युत उपकेंद्र की स्थिति गत लोकसभा चुनाव के दौरान से ही काफी खराब है।
उनका आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता और ठेकेदार द्वारा नियुक्त सभी कर्मचारी पूरी तरह निष्क्रिय तथा काफी लापरवाह हो गए हैं। इनकी वजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है और इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने पत्रक में उल्लेख किया है कि बिजली की दुर्व्यवस्था को लेकर अधिशासी अभियंता हाटा से मिला लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मण्डल अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि मण्डल कार्यसमिति की बैठक की गई। बैठक में सर्व सम्मति से रामकोला विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता को हटाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया। जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित पत्रक सौपा गया है।
डीएम साहब ने यथाशीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मण्डल अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो सप्ताह बाद मण्डल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आक्रोशित जनता के साथ अपने ही सरकार में आमरण अनशन के लिए विवश हो जाऊंगा।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…