News Addaa WhatsApp Group Join करें

सपा प्रतिनिधि मंडल ने स्व अजीत यादव के परिजनों से की मुलाकात, निर्दोषों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

May 17, 2026  |  8:08 PM

234 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपा प्रतिनिधि मंडल ने स्व अजीत यादव के परिजनों से की मुलाकात, निर्दोषों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग WhatsApp
Responsive image
  • चाकू के हमले से अजीत यादव की हुई थी मौत 

खड्डा, कुशीनगर। चाकू बाज़ी की घटना में स्व. अजीत यादव की हुई मौत के बाद समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह एवं सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव के नेतृत्व में हथियां गांव पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। सपा का प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को मृतक के घर हथिया गांव पहुंचकर परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस हत्याकांड की घोर निंदा की। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हत्यारोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

इसके बाद सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सीओ विरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मृतक स्व. अजीत यादव के परिवार को न्याय दिलाने हेतु क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठा रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा बड़ी संख्या में लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया, जिससे आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए तथा वास्तविक दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, रणविजय सिंह मोहन, राजेंद्र यादव मुन्ना, विजेंद्र पाल यादव, मिठाई यादव, भगवान दयाल गुप्ता, विवेक ओझा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुशवाहा, अमर जायसवाल, राजेंद्र पाल, सरतेज यादव, मुन्ना यादव, योगेंद्र यादव, संजय यादव, देवेंद्र यादव, शैलेश यादव, रमेश यादव, विजय यादव, दिवाकर यादव, सोनू यादव, भोला यादव, विधायक यादव, विश्व विजय सिंह, बबलू यादव, अयोध्या नन्हे यादव, दिलावर अंसारी सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking