News Addaa WhatsApp Group

Sanghamitra Maurya In Kushinagar/फाजिलनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला से BJP सांसद और सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को आया गुस्सा, देखिये क्या कहा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 1, 2022  |  6:30 PM

3,087 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sanghamitra Maurya In Kushinagar/फाजिलनगर: स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला से BJP सांसद और सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को आया गुस्सा, देखिये क्या कहा!

फाजिलनगर/कुशीनगर। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन था। तीन मार्च को यूपी के 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के एक दिन पहले कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर मंगलवार को सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया। इस सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बीजेपी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्या खुलकर उनके समर्थन में आ गईं। इतना ही नहीं संघमित्रा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर उन्‍हें घेरने का आरोप लगाते हुए फाजिलनगर की महिलाओं से अपने पिता को वोट देने की अपील की।

यहाँ देखे वीडियो!

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम फाजिलनगर के गोड़रिया नामक स्‍थान पर सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। दोनों पार्टियों के उम्‍मीदवारों के समर्थकों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट होने लगी। पत्‍थर चले और कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसके बाद स्‍वामी प्रसाद मौर्या मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। दूसरी तरफ, आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता भी तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के नुनियापट्टी चौराहे पर सड़क जाम करने लगे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking