News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP:- BJP सांसद साक्षी महाराज ने दिया मुसलमानों को लेकर विवादित बयान :- मौलवियों ने मरवाए 40 लाख मुसलमान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2021  |  10:01 AM

971 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP:- BJP सांसद साक्षी महाराज ने दिया मुसलमानों को लेकर विवादित बयान :- मौलवियों ने मरवाए 40 लाख मुसलमान

उत्‍तर प्रदेश के उन्नाव में एक बार फिर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्नाव के सांसद ने कहा कि अब तक लगभग 40 लाख मुसलमानों (Muslims) का कत्ल हुआ है. अगर कोई मुसलमान है तो कान खोलकर सुन ले, 40 के 40 लाख मुसलमान किसी आरएसएस (RSS) या बजरंग दल वाले ने नहीं मारे बल्कि कलमा पढ़-पढ़ कर मौलवियों ने मरवाए हैं. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बयान से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है.

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज यह बयान 31 अगस्त का देर शाम बीजेपी सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा सरोसी ब्लॉक में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के दौरान दिया था. इस कार्यक्रम में सफीपुर विधायक बंबालाल के अलावा बीजेपी के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे. जबकि इस कार्यक्रम में सैकड़ों की भीड़ भी मौजूद थी. सांसद साक्षी महाराज ने भीड़ को संबोधित करते हुए वर्ग विशेष के खिलाफ जमकर बयानबाजी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

साक्षी महाराज ने दिया ये विवादित बयान

साक्षी महाराज ने मंच से विवादित बयान देते हुए कहा है कि अब तक लगभग 40 लाख मुसलमानों का कत्ल हुआ है. कोई मुसलमान हो तो कान खोलकर सुने, 40 के 40 लाख मुसलमान किसी आरएसएस या फिर बजरंग दल वाले ने नहीं मारे बल्कि कलमा पढ़-पढ़ कर मौलवियों ने मरवाए हैं. उन्‍होंने कहा कि ताजिए में कहते हैं ‘हाय हुसैन हम न हुए’. हुसैन का कत्ल कर्बला की धरती पर कुरान की आयतें पढ़-पढ़ कर किया. ये लोग तालिबानी सोच के लोग हैं, ये धरती के दुश्मन हैं. अफगानिस्तान से भगा दिए गए तो हिंदुस्तान आ गए. हिंदुस्तान अगर उन्हें भगा दे तो समुद्र में डूब मरने के अलावा उनके पास कोई जगह नहीं है. हिन्दुतान स्वतंत्र रहे आनंद में रहे इसके लिए प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी का रहना जरूरी है.

बहरहाल, 1 मिनट 41 सेकंड के वीडियो में सांसद साक्षी महाराज ने मुसलमानों पर जमकर हमला बोला है. अपने बयान में बीजेपी सांसद ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए मोदी का रहना बहुत जरूरी है. वैसे सांसद साक्षी महाराज के बयान से एक बार फिर राजनीतिक सियासत तेज हो गई है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking