News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: भाजपा के शशांक दूबे ने ऐतिहासिक मतों से दर्ज की जीत, प्रमुख पद पर जमाया कब्जा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 10, 2021  |  6:23 PM

954 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: भाजपा के शशांक दूबे ने ऐतिहासिक मतों से दर्ज की जीत, प्रमुख पद पर जमाया कब्जा WhatsApp
Responsive image
  • कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ मतदान
  • एसडीएम अरविंद कुमार स्वयं पल- पल पर बनाए रहे निगाह
  • भाजपा प्रत्याशी शशांक दूबे ने 72 मतों से दर्ज की जीत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ब्लाक के भाजपा के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रहे शशांक दूबे ने प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा के भगवान दयाल गुप्ता को 72 मतो से पराजित कर जीत दर्ज किया है। जीत के बाद नव निर्वाचित प्रमुख को समर्थकों ने फूल- मालाओं से लाद दिया।
शनिवार को खड्डा ब्लाक परिसर में मतदान अधिकारी डायट प्राचार्य डा. मनमोहन शर्मा की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया आरम्भ होकर 3 बजे तक कुल 84 मत पड़े। दोपहर बाद 3 बजे के बाद हुए मतगणना में भाजपा प्रत्याशी शशांक दूबे को 78 मत व सपा के भगवान दयाल गुप्ता को मात्र 6 मत ही प्राप्त हो सके। इस प्रकार 72 मतों के अन्तर से चुनाव जीत लिया। जीत के बाद सांसद विजय कुमार दूबे ने ब्लाक रोड़ पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। एसडीएम अरविंद कुमार की देखरेख में बीडीओ खड्डा आनंद प्रकाश सहित पूरा प्रशासनिक अमला सुरक्षा ब्यवस्था में मुश्तैद रहा। मतगणना के बाद ढोल नगाडे़ के साथ विजई प्रत्याशी का हुजूम ब्लाक परिसर से निकला। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, बरिष्ट भाजपा नेता डा. निलेश मिश्र, जिलामंत्री विवेकानंद पाण्डेय, मनोज जायसवाल, मारकन्डेय शाही, जयप्रकाश उपाध्याय, हाटा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, आलोक तिवारी, रामसहाय दूबे, संदीप श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय, सुप्रिमय मालवीय, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, बृजेश मिश्र, धर्मेन्द्र राव, हरिगोविंद रौनियार, विजय कुमार मिश्र, कुणाल राव, महेंद्र पाण्डेय, पवन राव, धीरज तिवारी, रविन्द्र यादव, अमित राव, अजय गोविंद राव, प्रद्युम्न तिवारी, सुनिल राव, आनंद सिंह, सुनिल प्रजापति, द्विग्विजय शर्मा, सन्तोष यादव, मारुति पहलवान सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत् कर जीत की बधाई दी। एस एच ओ खड्डा आरके यादव, हनुमानगंज पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स, अग्निशमन दल मौजूद रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking