News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्व0 कपिलदेव मिश्र की पुण्यतिथि पर 51 जरूरतमंदों को भेंट किया गया कम्बल, स्मृति में हुआ पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2022  |  9:01 PM

589 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्व0 कपिलदेव मिश्र की पुण्यतिथि पर 51 जरूरतमंदों को भेंट किया गया कम्बल, स्मृति में हुआ पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ शुक्रवार की शाम को हाटा विकास खण्ड के चुरामन छपरा गांव में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा स्थानीय निवासी रहे स्व0 पण्डित कपिलदेव मिश्र, सेवा निवृत्त एडीओ कृषि की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में परिवारीजनों के सहयोग से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर गांव के 51 जरूरतमंदों को कम्बल भेंट करते हुए पौधरोपण किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए पुण्यात्मा के पुत्र पूर्व प्रवक्ता रहे मधुसूदन मिश्र ने कहा कि पिताजी जरूरतमंदों के साथ आजीवन खड़े रहे। अपने जीवन काल में जब भी उन्हें अवसर मिला या कोई जरूरतमंद दिखा तो उन्होंने उसकी यथा संभव मदद का प्रयास किया और हम भाई बहनों को भी जरूरतमंदों के मदद करने की सीख दी। इसी क्रम में आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी परिवारीजन गांव के जरूरतमंदों को कम्बल भेंट करते हुए स्वर्गवासी पिताजी के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

पुण्यात्मा के पुत्र चतुर्भुज मिश्र, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने कहा कि पिताजी जब तक रहे समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहे। यद्यपि वे भौतिक रूप से आज नही हैं लेकिन उनकी स्मृति में लगाया जा रहा यह पौधा उन्हीं की भांति समाज और हम परिजनों को शीतलता व छाया प्रदान करेगा।

इस अवसर पर परिवार से पुत्र सुशील कुमार मिश्र, सतीश कुमार मिश्र, पोते वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र, पोती डा0 रागिनी तिवारी सहित ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, हेमन्त मिश्र, इन्द्रासन मद्देशिया, इंद्रेश सिंह, मंगल, मंगरु, नेबुलाल, रामा, मलिकार, रामजी गुप्ता, महातम शर्मा, लाल बहादुर शर्मा, रामसेवक, संस्था उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि भेंट किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking