News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोदरवार: तहसीलदार के आश्वासन पर शांत हुए आक्रोशित ग्रामीण

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Sep 4, 2024  |  7:17 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोदरवार: तहसीलदार के आश्वासन पर शांत हुए आक्रोशित ग्रामीण WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोमली के पुरवा कमकरी में चार वर्ष पूर्व स्थापित डाoभीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को बीते मंगलवार की रात अराजक तत्वों द्वारा तोड़कर जमीन पर गिरा दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया I सूचना पर पहुंचे तहसीलदार कप्तानगंज सुमित कुमार सिंह के आश्वासन पर शांत हुए आक्रोशित ग्रामीण I

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमली गांव के कमकरी पुरवा में स्थित डाo भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के टूटने की सूचना बुधवार की सुबह आम होते ही गांव के अंदर क्षतिग्रस्त हाल में जमीन पर गिरे हुए मूर्ति को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गये I थोड़ी ही देर में यह सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गये I मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान त्रियुगी पटेल ने एसडीएम तथा थानाध्यक्ष कप्तानगंज को सूचना दिया मौके पर कप्तानगंज थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचें आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया । थोड़ी देर बाद राजस्व कर्मियों संघ सुमित कुमार सिंह तहसीलदार कप्तानगंज मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मूर्ति को ग्राम प्रधान त्रियुगी पटेल के सहयोग से पूर्व स्थान पर स्थापित कराया तथा अयोध्या भाई के नेतृत्व में आक्रोशित अंबेडकरवादी संस्था के लोगों की मांग पर पहुंचे अधिकारियों ने उक्त स्थान पर एक सप्ताह के अन्दर दूसरी नई मूर्ति स्थापित कराने का भरोसा दिया। तहसीलदार कप्तानगंज के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीण तथा अम्बेडकरवादी संस्था के लोग मानें तथा मामला शांत हो गया ।

तहसीलदार कप्तानगंज सुमित कुमार सिंह ने बताया मंगलवार की रात किसी अराजक तत्व ने मूर्ति को चबूतरें से तोड़कर जमीन पर गिरा दिया था। पुलिस जांच कर रही है शीघ्र ही इस घटना का पटाक्षेप कर दिया जायेगा जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking