News Addaa WhatsApp Group Join करें

समाज के प्रति संवेदनशील हो ब्राह्मण – जिलाध्यक्ष

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Sep 15, 2024  |  6:40 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाज के प्रति संवेदनशील हो ब्राह्मण – जिलाध्यक्ष WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर । ब्राह्मण समाज के लोगों को अपने समाज के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है सभी वर्गों को साथ लेकर सभी के कल्याण की बात को करने वाले हमारे समाज के लोग ही आज बिखरे हुए हैं इनको अपने समाज के विषय में भी सोचने की जरूरत है इसलिए समाज के लोगों में एकजुटता जरूरी है क्योंकि एकता में ही बल होता है I

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

ज्ञात हो कि रविवार 15 सितंबर के दिन कप्तानगंज विकास खंड के एस आर चिल्ड्रेन एकेडमी पड़ौली में ब्राह्मण समाज के लोगों की आहूत की गई बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातों को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ( रा ) के जिलाध्यक्ष अजय उर्फ गोलू मिश्रा ने कही I आगे इन्होंने कहा कि सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाला हमारा ब्राह्मण समाज आज अपने संस्कारों और समाज से भटकने के कारण ही कमजोर दिखाई दे रहा है और देश में उपेक्षित होने का दंश झेल रहा है जिस दिन ब्रह्मण समाज के लोग अपने संस्कार के साथ अपने समाज के प्रति संवेदनशील हो जाएंगे उस दिन से ही इस धरा पर पुनः सनातन का ध्वज फराएगा I इसी कड़ी में विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण एक विचारधारा है ब्राह्मण बंधुओं को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाए के साथ ही साथ अपने समाज के साथ भी कंधा से कंधा मिला कर चलने की जरूरत है I बैठक को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राधेश्याम पाण्डेय, जिला प्रभारी संतोष पाण्डेय, जिला संयोजक विपिन मणि त्रिपाठी, सिद्धांत शुक्ला, घनश्याम मिश्रा, सहायक अध्यापक संतोष मिश्रा,आदि ने भी अपने विचारों को व्यक्त करते हुए ब्राह्मण समाज के इस बैठक को संबोधित कर समाज के लोगों में एकता लाने पर बल दिया I कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सुनील ओझा के द्वारा मंगलाचरण और स्वस्तिवाचन के साथ शंखनाद से प्रारंभ हुआ बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र पाण्डेय व संचालन विधान सभा अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने की I

इस अवसर पर पंडित हरिओम मिश्रा, दिनेश दीक्षित, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय,विनय शुक्ला, सच्चिदानंद गिरि, दिग्विजय नाथ पाण्डेय, संतोष मिश्रा, अवनिंद्र पाण्डेय,नवनीत मिश्रा, केशवदत्त मिश्रा, श्यामबदन उपाध्याय, नवीन पाण्डेय, अनुज मिश्रा, सर्वदेव मिश्रा, रविंद्र त्रिपाठी, सोमनाथ उर्फ पंडा बाबा आदि ब्राह्मण उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking