मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक के दो बार ब्लाक प्रमुख रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख वृजनरायन उर्फ भोला सिंह उम्र 86 वर्ष का शनिवार की रात उनके पैतृक गांव मंगलपुर उर्फ मंगरूआ में आकस्मिक निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी राजनीतिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है ।वह न केवल एक प्रमुख नेता थे बल्कि राजनीतिक में इनकी गहरी पकड़ थी।
इनके अन्तिम संस्कार रविवार को छोटी गंण्डक नदी अथरहा घाट पर किया गया। इनके तीन पुत्र विनोद सिंह, संजीव सिंह, अजय सिंह है। इनमें से बड़े पुत्र विनोद सिंह ने मुखाग्नि दीं।यह अपने पीछे पुरा परिवार छोड़ गया है।
इस दौरान सांसद विजय कुमार दुबे, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, गौसेवा के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय कुमार गौड़, पूर्व विधायक हाटा पवन केडिया, संदीप सिंह सोनू, मनोज सिंह, संजीव सिंह, रामू राव, नपं अध्यक्ष मथौली नवरंग सिंह, विरेन्द्र पाण्डेय,ब्यास सिंह, संजय सिंह मुन्ना,अखिलेश दास गुप्ता, एड़ियों ऐजी प्रमोद कुमार सिंह, आलोक जायसवाल,जय प्रकाश सिंह, पत्रकार लाल साहब राव, मनीष मिश्र, जेपी मिश्रा, गौतम मुनि तिवारी, संजय तिवारी, श्रीराम कुशवाहा, संजय पाण्डेय सहित आदि लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…