News Addaa WhatsApp Group Join करें

गांधी जयंती पर मोतीचक के 16 उत्कृष्ट शिक्षकों बीएसए ने किया सम्मानित

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Oct 3, 2024  |  6:47 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गांधी जयंती पर मोतीचक के 16 उत्कृष्ट शिक्षकों बीएसए ने किया सम्मानित

मथौली बाजार/कुशीनगर। गाँधी जयन्ती के अवसर पर मोतीचक ब्लॉक के 16 उत्कृष्ट शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर में मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर एवं बेसिक शिक्षा विभाग कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे -राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा, विद्या ज्ञान परीक्षा, जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा, श्रेष्ठा परीक्षा,अटल आवासीय परीक्षा, आश्रम पद्धति परीक्षा आदि में उत्तीर्ण/चयनित छात्रों के विद्यालय के तैयारी कराने वाले सम्मानित शिक्षकों एवं नोडल शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के रूप में मेडल तथा प्रशस्ति पत्र/प्रमाण पत्र देकर बीएसए कुशीनगर डा० राम जियावन मौर्य ने सम्मानित किया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉ राम जियावन मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अमित कुमार सिंह , प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज जनपद नोडल विजय कुमार राय एवं डी० सी०समन्वयक सत्येन्द्र मौर्य रहे ।

शिक्षक राजेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कुशीनगर, दिनेश कुमार सिंह अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मोतीचक,मोल‌ई प्रसाद प्रजापति मंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ मोतीचक, एआर पी बिपिन सिंह, राहुल कुमार, बृजेश सिंह, रामवीर सिंह, धनंजय कुमार सिंह, प्रेम सागर, पंकज कुमार श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, आनन्द सिंह, शकील हसन, सैयद सैफ निजामी, प्रदीप कुमार मिश्र, प्रदीप गुप्ता, पुष्पेन्द्र कुमार,शीला मल्ल, अखिलेश कुमार तथा ओमप्रकाश सिंह को उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। शिक्षक भगवती प्रसाद, राजेन्द्र शुक्ल, मार्कण्डेय नाथ त्रिपाठी, राधेश्याम वर्मा, श्रीधर कुमार पाण्डेय, रामगोपाल सिंह, आलोक कुमार शाही, रामगोपाल सिंह, राजेश यादव, शम्भू कुशवाहा, अविनाश कुमार पाण्डेय, बालगोविंद सिंह, जनार्दन शर्मा, नारायण सागर, मिथलेश मिश्र, रणजीत कुमार, सत्यवन्त सिंह आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking