News Addaa WhatsApp Group Join करें

Buddha PG College Kushinagar/कुशीनगर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बुद्ध पीजी कॉलेज में प्रचार्यो के साथ की गयी बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 21, 2022  |  9:55 PM

655 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Buddha PG College Kushinagar/कुशीनगर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर बुद्ध पीजी कॉलेज में प्रचार्यो के साथ की गयी बैठक
  • भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर तिरंगा कार्यक्रम, उत्साह पूर्वक मनेगा -डॉ.अश्विनी कु.मिश्र 
  • हर घर तिरंगा कार्यक्रम 11से 17अगस्त तक मनेगा उत्साह पूर्वक 

कसया/कुशीनगर /आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम से सम्बंधित एक बैठक का आयोजन गुरुवार को बुद्ध स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में संपन्न किया गया l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

उक्त बैठक में जनपद कुशीनगर के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे l बैठक को सम्बोधित करतें हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अश्विनी कुमार मिश्र ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है l यह कार्यक्रम 11से 17अगस्त तक उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा l इस कार्यक्रम को समस्त प्राचार्य कार्य योजना बनाकर शासन के आदेशानुसार कार्यान्वित करें l क्षेत्रीय नोडल अधिकारी कुमुद त्रिपाठी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहजनभागिता के महत्त्व को रेखांकित किया, तो दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीपक कुमार त्यागी ने कार्यक्रम की रूप -रेखा पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम संयोजक तथा कुशीनगर जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. चैतन्य कुमार ने प्राचार्यों के समक्ष कार्यक्रम की विस्तृत समय सारणी प्रस्तुत की l इस अवसर पर कुशीनगर बुद्ध पीजी के प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ पाण्डेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया l कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेश मणि त्रिपाठी ने किया l

इस मौके पर दुर्गेश कु. त्रिपाठी,डॉ. अजय कुमार राय,डॉ. दीपक कुमार भारती,जिलाधिकारी प्रतिनिधि नायब तहसीलदार कसया सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking