News Addaa WhatsApp Group Join करें

Buddha Postgraduate College Kushinagar/कुशीनगर: बुद्ध स्नाकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. श्वेता भट्ट ने ग्रहण किया कार्यभार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2022  |  7:01 PM

912 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Buddha Postgraduate College Kushinagar/कुशीनगर: बुद्ध स्नाकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. श्वेता भट्ट ने ग्रहण किया कार्यभार

कुशीनगर। बुद्ध स्नाकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के वाणिज्य विभाग में डा. श्वेता भट्ट ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त होकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। वाणिज्य विभाग बुद्ध स्नाकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में 1962 से संचालित हो रहा है।वाणिज्य विभाग के डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि पहली बार एक महिला प्राध्यापिका ने विभाग में कार्य भार ग्रहण किया।पूरे वाणिज्य संकाय के प्राध्यापको में इस बात की अत्यंत प्रसन्नता है। डा. भट्ट की शिक्षा एवं दीक्षा दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में हुई हैं। इन्होंने स्नातक एवं परा स्नातक के पश्चात एमबीए गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा से किया है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इससे पूर्व डॉ. भट्ट ने नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ में स्व वित्तपोषित योजना के अंतर्गत लगभग छः वर्ष तक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य किया है। डा. भट्ट की शैक्षणिक गतिविधियों में बहुत रुचि हैं। इन्होंने अभी तक अपने छः वर्ष के अल्प अवधि के अध्यापन कार्य में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध जर्नल में लगभग 8 शोध पत्र एवं तीन संपादित पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking