Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

कैबिनट मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पडरौना विधानसभा में लगाई जाय एक नया चीनी मिल

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 21, 2021, 11:12 PM IST • अब तक 2.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर।सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर पडरौना विधानसभा में नया चीनी मिल लगवाने की मांग की है।

बताते चलें कि पडरौना में पहले से ही एक चीनी मिल स्थापित है जो कि भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन है लेकिन वह मिल वर्तमान समय में जर्जर अवस्था में पँहुच गया है तथा उस मिल पर किसानों का करोड़ो रुपया बकाया भी है। पडरौना तथा आसपास के किसान पडरौना में स्थापित मिल को पुनः चलाने के लिए काफी दिनों से मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
विदित हो कि वर्ष 2014 में हो रहे लोकसभा चुनाव हेतु जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां चुनावी सभा करने आये तो उन्होंने सरकार बनने के बाद 100 दिनों में यह मिल चलवाने का वादा किया था लेकिन अभी सरकार बने 6 साल से भी अधिक होने के बाद भी मिल की स्थिति पहले जैसी ही है। अब पडरौना के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पडरौना से सटे ही आसपास में नया मिल स्थापित करवाने की मांग की है।
विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा है कि पूर्वांचल गन्ना उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है जिसमें विशेषकर कुशीनगर एवं देवरिया को “चीनी का कटोरा’ कहा जाता है, हमारे विधानसभा पड़रौना, कुशीनगर की प्रमुख चीनी मिल कठकुइयाँ एवं पड़रौना चीनी मिल जो समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में क्रमशः वर्ष 2003 एवं वर्ष 2012 में बन्द कर दी गई थी, जिससे गन्ना किसानों को गम्भीर समस्याओं से जुझना पड़ता है तथा पड़रौना क्षेत्र के गन्ना किसानों को ढाढ़ा या रामकोला चीनी मिल में अपना गन्ना ले जाना पड़ता है, अस्तु क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए पडरौना में एक नई चीनी मिल का स्थापना हेतु निर्देश देने की कृपा करें।

Advertisement

सदर विधायक ने मुख्यमंत्री का ध्यान चीनी मिल हेतु देखी गयी जमीन की तरफ आकृष्ट कराते हुए पत्र में लिखा है कि सुलभ संज्ञान हेतु अवगत कराना है कि चीनी मिल स्थापना हेतु पडरौना तहसील स्थित ग्राम लक्ष्मीपुर गन्ना फार्म में 75 एकड़ एवं कठकुईयां ग्राम पंचायत में 33 एकड़ तथा ढोरही ग्राम पंचायत में 45 एकड़ जमीन खाली पड़ी है जहां पर सुगमता के साथ कहीं भी चीनी मिल की स्थापना कराई जा सकती है। उन्होंने लिखा है कि पूर्व में भी मैं आपसे मौखिक व लिखित निवेदन कर चुका हूँ, अस्तु पडरौना विधानसभा अन्तर्गत उक्त दोनों स्थानों में से किसी एक पर चीनी मिल स्थापना हेतु आदेश देने की कृपा करें।कैबिनट मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पडरौना विधानसभा में लगाई जाय एक नया चीनी मिल

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi