News Addaa WhatsApp Group Join करें

चेयरमैन अशोक निषाद और ईओ मोहम्मद जफर ने मनाई अहिल्याबाई की जयंती

Sanjay Pandey

Reported By:

May 29, 2025  |  7:51 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चेयरमैन अशोक निषाद और ईओ मोहम्मद जफर ने मनाई अहिल्याबाई की जयंती
  • नगर पंचायत छितौनी के सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

खड्डा, कुशीनगर। नगर पंचायत कार्यालय छितौनी में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद एवं ईओ एसडीएम मोहम्मद जफर द्वारा अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत के महिला कर्मियों को अंगवस्त्र भेंटकर कर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी...

गुरुवार को अहिल्याबाई देवी होल्कर की 300वीं जयंती पर नगर पंचायत छितौनी के चेयरमैन अशोक निषाद व अधिशासी अधिकारी/उपजिलाधिकारी खड्डा मोहम्मद जफर द्वारा अहिल्याबाई होल्कर के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष अशोक निषाद और ईओ/ एसडीएम मोहम्मद जफर ने अहिल्याबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सुशासन की नीति पर चलने का संकल्प दुहराया गया। नगर पंचायत के अन्तर्गत कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री अर्बन फेलो इं. संदीप मौर्या , सभासद गण, कार्यालय के कम्प्यूटर आपरेटर प्रशांत मिश्रा एवं कर्मचारी गण एवं समस्त सफाई नायक सहित सभी सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking