News Addaa WhatsApp Group Join करें

छात्रा के संग छेड़छाड़ के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 7, 2025  |  7:34 PM

206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छात्रा के संग छेड़छाड़ के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल WhatsApp
Responsive image
  • स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी 

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को स्कूल आते- जाते पीछा करना और स्कूल जाते समय रास्ते में सायकिल रोककर छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ा। खड्डा पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध पाक्सो सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कस्बे के एक इंटर कालेज में पढ़ने आती- जाती है। रास्ते में खड्डा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक उसे देखकर पीछा कर रहा था। सोमवार को किशोरी अपने अन्य सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी कि मनबढ़ ने सायकिल रोक दिया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसी समय राहगीरों की भीड़ जुट गई और किसी ने डायल 112 को सूचना कर दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने लाई।

छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने धारा 74/352/351 (3)/126 (2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को उपनिरीक्षक रणजीत तिवारी, कान्स्टेबल शैलेष यादव एवं कान्स्टेबल इसरार अहमद की पुलिस टीम ने अभियुक्त हरेन्द्र चौधरी पुत्र जवाहिर निवासी अहिरौली नौका टोला थाना खड्डा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking