News Addaa WhatsApp Group Join करें

चलती ट्रेनों और स्टेशन पर लूट-चोरी करने वाले तीन शातिर चोर छह चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 15, 2025  |  2:04 PM

301 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चलती ट्रेनों और स्टेशन पर लूट-चोरी करने वाले तीन शातिर चोर छह चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर पुलिस ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय तीन शातिर चोरों को उस समय दबोच लिया जब वे चोरी की मोबाइलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल छह चोरी की एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बताते चलें कि जंक्शन और आउटर क्षेत्रों में चलती ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के मोबाइल और सामान छीनने की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक शमशीर अहमद, उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह परमार, और जहरखुरानी टीम के साथ सादे वस्त्रों में हेड कांस्टेबल आकाश सिंह, बब्लू कश्यप, सुबेदार विश्वकर्मा, आशुतोष मिश्रा, कांस्टेबल जयप्रकाश यादव व सुधीर यादव को तैनात किया गया था।त्योहारों के मद्देनजर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन व सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग कर रही थी कि तभी आरपीएफ एएसआई अयूब खान और कांस्टेबल विजय प्रसाद के साथ मिलकर बीआईपी गेट के पास संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर पड़ी। पुलिस बल के पास पहुंचने पर तीन युवक घबराकर भागने लगे, जिन्हें घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार कन्नौजिया पुत्र जयश्री कन्नौजिया निवासी बसैया टोला बंदेली, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर (उम्र 35 वर्ष),प्रेम कुमार सिंह पुत्र स्व. जयराम प्रसाद निवासी टेहरी, थाना मईल, जनपद देवरिया (उम्र 22 वर्ष),चक्रधारी शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी बिछिया कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर (उम्र 42 वर्ष) के रूप में हुई। वही अजय के पास से दो, प्रेम कुमार के पास से दो (एक मोबाइल संबंधित मुकदमा संख्या 222/2025 धारा 305(C) बीएनएस में दर्ज), और चक्रधारी के पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 245/2025 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सोते समय या भीड़भाड़ के दौरान मोबाइल व कीमती सामान चोरी करते हैं। लूटे या चोरी किए गए मोबाइल और वस्तुएं स्थानीय बाजारों में सस्ते दाम पर बेचकर अपना खर्चा चलाते हैं।

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी की टीम लगातार गश्त कर रही है। चोरी, लूट और जहरखुरानी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking