News Addaa WhatsApp Group Join करें

छितौनी: छात्राओं को हर स्थिति से निपटने को किया सतर्क

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 7, 2024  |  7:34 PM

113 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
छितौनी: छात्राओं को हर स्थिति से निपटने को किया सतर्क

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज छितौनी में सोमवार को थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय कुमार पटेल ने मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में डायल 1090 एवं 112 के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई।

आपके लिए और..- इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने...

थानाध्यक्ष अजय पटेल ने कहा कि छात्राएं निर्भीक होकर विद्यालय आवें, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नही है। प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए 24 घण्टे तत्पर है। फिर भी सुरक्षा के संबंध में जागरूक व सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कोई अनजान व्यक्ति बातचीत करे तो उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दे। किसी भी अनजान जगह पर जाने से परहेज़ करें। उन्होंने कहा कि कोई शरारत से देखे या छूने की कोशिश करे तो उसकी सूचना तत्काल अपने माता- पिता या शिक्षक को दे। पुलिस सहायता के लिए 1090 या 112 डायल किया जा सकता। प्रभारी निरीक्षक ने बच्चों को शोहदों से बचने के गुर भी सिखाए। महिला कांस्टेबल सुनीता यादव व प्रतिभा तिवारी ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए हर वर्ग जागरूक हो गया है। यदि कोई भी अराजक तत्व विद्यालय आने जाने में परेशान करे तो उसकी सूचना प्रधानाचार्य के माध्यम से पुलिस को सूचना दें। कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन कमरुद्दीन अली अंसारी ने किया।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल धीरज कुमार, अनुराग सिंह, महिला कांस्टेबल प्रतिभा तिवारी व सुनीता यादव, शिक्षक आकाश कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी, शिवेंद्र प्रकाश, विजय कुशवाहा, उपेंद्र गुप्ता, नीतीश गुप्ता,महेश साहनी, विदुर जायसवाल, विवेकानंद यादव,संजीव सिंह, दिनेश यादव, तबस्सुम परवीन, निधि गुप्ता, मुक्तिनाथ कुशवाहा, यादवेंद्र पटेल, रीना देवी, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, गुलाब गुप्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद
इश्क में अगवा कर पहुंचा था श्रीनगर, तमकुहीराज पुलिस ने 2 महीने बाद ऐसे बिछाया जाल, आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज पुलिस ने दो माह पुराने अपहरण कांड का सफल खुलासा करते हुए…

चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार
चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ…

विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के संस्थापक के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा
विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान के संस्थापक के निधन पर आयोजित हुआ शोक सभा

हाटा कुशीनगर । विश्वकर्मा मंदिर व धर्मशाला सेवा संस्थान हाटा के संस्थापक व पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking